UP News : लखनऊ के एक अस्पताल में आज (13 मई) समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत देर रात से ही गंभीर बनी हुई थी और लगातार इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ. फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
जैसे ही यह दुखद खबर फैली, राजनीतिक और सामाजिक हलकों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में लखनऊ स्थित अस्पताल पहुंचने लगे. पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.
फिटनेस प्लैनेट जिम के मालिक थे
प्रतीक यादव लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और साथ ही ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे, जहां स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम किया जाता है. वे फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे और अपने इन कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे. उनके निधन की खबर से कई लोग हैरान हैं.
सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, हालांकि किस बीमारी से वे पीड़ित थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है
राजनीति से हमेशा रहे दूर
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई थे और देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में शामिल यादव परिवार से ताल्लुक रखते थे. हालांकि, वे हमेशा राजनीति से दूर रहकर अपने निजी कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में ही सक्रिय रहे, उन्होंने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन की University of Leeds से पूरी की थी.
38 वर्ष की उम्र में निधन
बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है. वे 38 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









