Cheapest Gold in India : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर दिखाई दे रहा है। इसका प्रभाव सोने और चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है, जिसके चलते दोनों धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती कीमतों के कारण कई लोग फिलहाल सोना खरीदने से बच रहे हैं।
बाजार में प्रतिस्पर्धा और ज्वैलर्स की संख्या
भारत में सोने की कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है। इसकी वजह स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन खर्च, मांग और आपूर्ति, बाजार में प्रतिस्पर्धा और ज्वैलर्स की संख्या जैसे कई कारक होते हैं। कुछ राज्यों में यही कारण सोने को अपेाकृत सस्ता बना देते हैं।
विदेशों से आयात किया जाता है सोना
भारत में अधिकतर सोना विदेशों से आयात किया जाता है। ऐसे में जिन राज्यों के शहर बंदरगाहों के करीब होते हैं, वहां परिवहन लागत कम पड़ती है और इसका असर सोने की कीमत पर भी दिखाई देता है। इसके अलावा जहां ज्वैलर्स के बीच प्रतिस्पर्धा ज्यादा होती है, वहां ग्राहकों को बेहतर रेट मिल जाते हैं।
तमिलनाडु
तमिलनाडु, खासकर चेन्नई, देश के प्रमुख गोल्ड मार्केट्स में गिना जाता है। यहां मजबूत सप्लाई नेटवर्क और पारंपरिक ज्वेलरी कारोबार के कारण उत्पादन लागत कम रहती है, जिससे सोने के दाम अपेक्षाकृत कम हो सकते हैं।
केरल
केरल में सोने की मांग काफी अधिक रहती है और यहां बाजार में प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा है। कोच्चि जैसे पोर्ट शहर के कारण ट्रांसपोर्ट लागत कम होती है, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलता है।
कर्नाटक
बेंगलुरु में राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों तरह के ज्वैलर्स बड़ी संख्या में मौजूद हैं। अधिक प्रतिस्पर्धा होने के कारण यहां ग्राहकों को कई विकल्प और बेहतर कीमतें मिलती हैं।
पश्चिम बंगाल
कोलकाता अपने पारंपरिक और खास ज्वेलरी डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कुशल कारीगर कम लागत में आकर्षक आभूषण तैयार करते हैं, जिससे कुल कीमत अपेक्षाकृत कम हो सकती है।
महाराष्ट्र
मुंबई देश के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब में शामिल है। पोर्ट सिटी होने के कारण यहां परिवहन खर्च कम पड़ता है, जिससे कई बार सोने के दाम दूसरे शहरों की तुलना में थोड़े कम देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- बाहर ATM का बोर्ड, अंदर बाल काटता नाई, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या है!
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









