Suvendu Adhikari Bengal CM : पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक दल की बैठक में ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के सीएम नाम पर मुहर लग गई है। इस बैठक के दौरान खुद गृह मंत्री पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद है। शुभेंदु अब कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां विधायक दल की बैठक ने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई है। जहां वे पार्टी के 200 से अधिक विधायकों से संवाद कर सकते हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
नंदीग्राम और भवानीपुर सीटों पर विजय
सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होंने हाल ही में नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे अहम सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक स्थिति और मजबूत की है। एक समय ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और तब से पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर भी विचार चल रहा है। वहीं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली सहित कई नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अमित शाह की मौजूदगी में आज भाजपा विधायक दल की बैठक और बाद में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने की संभावना है।
हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में बड़ी जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन का अंत किया है, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Arshdeep Singh पर फैंस हुए नाराज़, Samreen Kaur का बैग उठाने का वीडियो वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









