Uttar Pradeshराज्य

आरक्षण वर्गीकरण पर OP राजभर का हमला, ‘चक्रव्यूह’ बताकर अखिलेश यादव को घेरा

UP News : उत्तर प्रदेश में आरक्षण के सही वर्गीकरण को लेकर सियासी पारा गरमाता जा रहा है. इसी मुद्दे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद अखिलेश यादव की बेचैनी साफ दिखाई दे रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि जिस राजभर समाज को पहले सपा की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, वही समाज अब अपने हक और सम्मान के साथ सत्ता में भागीदारी कर रहा है, जो सपा नेतृत्व को असहज कर रहा है.

आरक्षण के सही वर्गीकरण की उठाई मांग

ओम प्रकाश राजभर ने यह भी दावा किया कि उन्हें राजनीतिक रूप से रोकने के लिए एक तरह का “चक्रव्यूह” तैयार किया गया है, जिसका मकसद पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को उनके अधिकारों से दूर रखना है. राजभर के अनुसार, अगर आरक्षण का सही तरीके से वर्गीकरण हो जाए, तो असली लाभार्थियों को फायदा मिलेगा और इससे कुछ राजनीतिक दलों का आधार कमजोर हो सकता है.

समर्थकों से संयम बरतने की अपील

इसके साथ ही राजभर ने अखिलेश यादव से अपने समर्थकों को संयम बरतने की सलाह देने की बात कही. उनका कहना है कि हाल की कुछ घटनाओं में राजभर समाज के लोगों को निशाना बनाया गया, जो नकारात्मक माहौल का नतीजा है, उन्होंने आरोप लगाया कि किसी एक समाज के खिलाफ लगातार नफरत का माहौल बनाने से ऐसी स्थितियां पैदा होती हैं.

राजभर समाज जागरूक हो चुका है

राजभर ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान पिछड़े, अति पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की अनदेखी की गई. उन्होंने कहा कि अब राजभर समाज जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों के लिए खड़ा है, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह समाज किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में स्ट्रे डॉग्स के खतरे पर सरकार अलर्ट, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दिए सख्त निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button