Chhattisgarh

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AC रिपेयरिंग के बहाने चोरी, 7 महीने तक देता रहा चकमा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो एसी रिपेयरिंग के बहाने सूने घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और चोरी के पैसों से आलीशान जिंदगी जी रहा था।

सट्टेबाजी और गेमिंग में गवाएं लाखों रुपए

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग में लाखों रुपये गंवा चुका था। आर्थिक नुकसान के बाद उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। वह खासतौर पर उन घरों को निशाना बनाता था, जहां लोग मौजूद नहीं होते थे।

45 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

बताया गया कि आरोपी ने चोरी की रकम से महंगा मकान बनवाया और कई कीमती सामान भी खरीदे। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान सहित करीब 45 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश

सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक आरोपी पेंड्रा क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले करीब सात महीनों से लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह हर वारदात के बाद अपने कपड़े बदल लेता था और लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करता था।

कई चोरी की घटनाएं शामिल

नर्मदा नगर में हुई एक चोरी के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। सीसीटीवी फुटेज और बाइक ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने आरोपी को गौरेला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, अब तक 23 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई से बदल रहा मिडिल क्लास का जीवन, दो इनकम बन रही जरूरत, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button