लाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य

गर्मी में गन्ने का जूस कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताए फायदे और खतरे

Sugarcane Juice Risk : तेज धूप और गर्मी में गन्ने का जूस लोगों के लिए एक ताजगी भरा विकल्प माना जाता है। नींबू, पुदीना और काला नमक मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, जिससे यह गर्मियों में काफी लोकप्रिय हो जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा और ठंडक देने में मदद करता है, इसलिए सड़क किनारे इसे खूब पसंद किया जाता है।

डायबिटीज के मरीज के लिए नुकसानदेह

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि गन्ने का जूस जितना फायदेमंद दिखता है, उतनी ही सावधानी इसकी गुणवत्ता और मात्रा को लेकर जरूरी है। गन्ने के रस में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है और जूस बनाने की प्रक्रिया में फाइबर लगभग खत्म हो जाता है। ऐसे में यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

सीमित मात्रा में करना चाहिए इसका सेवन

इसके अलावा, जिन लोगों को मोटापा, फैटी लिवर या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक शुगर शरीर में फैट बढ़ाने का कारण बन सकती है।

पानी की सफाई पर नहीं दिया जाता ध्यान

एक और बड़ी चिंता इसकी स्वच्छता को लेकर है। अक्सर सड़क किनारे बनाए जाने वाले गन्ने के जूस में मशीन, बर्फ और पानी की सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में दूषित पानी या उपकरणों के कारण टाइफाइड, हैजा और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

पीने से पहले बरतें सावधानी

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गन्ने का जूस हमेशा साफ और हाइजेनिक जगह से ही लिया जाए और इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। विशेषकर डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को इसे पीने से पहले सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- स्लीपर बसों के रजिस्ट्रेशन नियम सख्त, अब फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की होगी सख्ती से जांच

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button