Uttarakhand

Uttarakhand News : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें- गर्मी और शादी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़, कंफर्म टिकट मिलना हुआ मुश्किल

Uttarakhand News : गर्मी की छुट्टियों और शादी-ब्याह के सीजन के चलते यात्रियों ने बड़ी संख्या में रेलवे यात्रा का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसी वजह से रुड़की से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त होने से कंफर्म टिकट होना मुश्किल है। ऐसे में यात्रियों के सामने समस्या है। परेशान होकर यात्रियों को देहरादून से हवाई और सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।

यात्री लगातार रेलवे स्टेशन और ट्रैवल एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकतर को वेटिंग टिकट ही मिल रही है, वह भी लंबी लिस्ट के साथ। कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और लखनऊ सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं।

बढ़ी यात्रियों की भीड़

छुट्टियों के दौरान लोग परिवार के साथ समय बिताने, रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यात्रा कर रहे हैं। इसके चलते रेलवे काउंटरों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है और यात्रियों को कई बार निराशा हाथ लग रही है।

कंफर्म टिकट लगभग असंभव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले करीब दो महीनों तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल बना रहेगा। कई यात्रियों को 40 से 50 से ज्यादा वेटिंग नंबर तक मिल रहे हैं। स्लीपर क्लास में भी सीटें लगभग फुल हैं।

लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थिति गंभीर

रुड़की से शाहजहांपुर, लखनऊ, वाराणसी, गया, कोलकाता, जम्मू तवी, वैष्णो देवी कटरा, सूरत, वडोदरा, कोटा और बरेली जैसे लंबे रूटों की ट्रेनों में भारी दबाव देखा जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह स्थिति हर साल गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन में देखने को मिलती है, जब अचानक यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानिए कितना देना होगा टोल टैक्स, 12 जिलों को होगा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button