Uttar Pradeshशिक्षा

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा घोषित, इस तरह करें चेक

UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बोर्ड कल शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से परीक्षा परिणाम घोषित करेगा.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि परिणाम जारी होते ही आसानी से चेक किया जा सके.

शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.

होमपेज पर जाकर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें.

अब अपना रोल नंबर डालें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें, उचित मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button