शिक्षा

RRB NTPC UG परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, CBT-1 मई और जून में आयोजित होगी

RRB NTPC UG Exam Dates : RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 की तारीखों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. यह जानकारी सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (Graduate Level) की CBT-1 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 9 मई 2026 और 13, 14, 16 से 21 जून 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी.

कैसे करें नोटिस को चेक

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जाएं.
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा.
  • अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें.
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें.

परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, CBT-1 में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें 40 प्रश्न सामान्य जागरूकता (General Awareness), 30 प्रश्न गणित (Mathematics) और 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से जुड़े होंगे. परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है.

एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी

CBT-1 को केवल स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में लिया जाएगा, जिसके नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की विस्तृत जानकारी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button