बिज़नेस

डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को राहत, 2% से अधिक का फायदा

DA Hike News : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर 2026 की पहली छमाही में फैसला अभी तक लंबित है, जिससे कर्मचारियों में इंतजार और बढ़ता जा रहा है. सामान्य तौर पर सरकार होली के आसपास डीए संशोधन की घोषणा करती रही है, लेकिन इस बार अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भी इस पर कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है. इसी बीच अलग-अलग राज्यों में अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों के हित में डीए संशोधन किए जा रहे हैं.

इसी क्रम में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. परिवहन मंत्री पोंनम प्रभाकर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार डीए में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसके बाद यह दर 50.7 प्रतिशत से बढ़कर 52.8 प्रतिशत हो गई है. यह संशोधित दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी.

एक साल में दूसरी बार डीए में संशोधन

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछले तीन महीनों का एरियर (बकाया राशि) पूरक बिलों के माध्यम से दिया जाएगा, जबकि आगे की राशि का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा. इस निर्णय से निगम पर हर महीने लगभग 2.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है.

गौरतलब है कि एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब टीएसआरटीसी कर्मचारियों के डीए में संशोधन किया गया है. इससे पहले जुलाई 2025 में भी 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. इस ताजा संशोधन के बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 52.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

कर्मचारी कल्याण और सुधारात्मक कदम

अधिकारियों के मुताबिक मई 2024 में आरपीएस-2017 लागू होने के बाद सभी लंबित देनदारियां निपटा दी गई हैं और अब कोई बकाया शेष नहीं बचा है.

परिवहन निगम प्रबंधन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारी कल्याण उनकी प्राथमिकता है. साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, अनुकंपा नियुक्तियों और खाली पदों को भरने जैसी कई व्यवस्थाओं पर भी काम किया जा रहा है, ताकि संगठन की कार्यप्रणाली और मजबूत हो सके.

ये भी पढ़ें- मथुरा में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में नाव पलटी, 10 की मौत और कई लापता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button