F-15E Strike Eagle : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बेहद जोखिम भरा सैन्य अभियान चलाकर अपने वायुसेना के जवान को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Donald Trump ने खुद इस मिशन की पुष्टि करते हुए इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक बताया।
एक-दूसरे से बनाए रखा संपर्क
घटना की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी एयरफोर्स का F-15E Strike Eagle ईरान के दक्षिणी इलाके में मार गिराया गया। विमान में मौजूद दो क्रू मेंबर—पायलट और वेपन सिस्टम्स ऑफिसर—ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और जमीन पर उतरने के बाद एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखा।
हमने उसे ढूंढ लिया है-
पायलट को कुछ ही घंटों में सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा अधिकारी दुर्गम पहाड़ी इलाके में फंस गया। वह करीब एक दिन से ज्यादा समय तक छिपकर ईरानी सुरक्षाबलों से बचता रहा। हर पल पकड़े जाने का खतरा बना हुआ था, जिससे यह मिशन और भी कठिन हो गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “हमने उसे ढूंढ लिया है।” उन्होंने बताया कि सैनिक को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह जल्द ठीक हो जाएगा।
जरूरत पड़ने पर किए गए एयरस्ट्राइक
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन के लिए स्पेशल फोर्सेज की एक विशेष टीम भेजी गई थी। रेस्क्यू के दौरान आसमान से भारी फायर कवर दिया गया और जरूरत पड़ने पर एयरस्ट्राइक भी किए गए, ताकि टीम सुरक्षित तरीके से सैनिक तक पहुंच सके।

CIA ने निभाई अहम भूमिका
इस मिशन में Central Intelligence Agency की भी अहम भूमिका रही। एजेंसी ने पहले एक भ्रामक रणनीति अपनाई, जिसमें यह संदेश फैलाया गया कि सैनिक को पहले ही ढूंढ लिया गया है। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों की मदद से उसकी सटीक लोकेशन ट्रैक कर सेना को दी गई।
दोनों क्रू मेंबर्स को निकाला गया बाहर
इसी दौरान Islamic Revolutionary Guard Corps भी उस इलाके में सक्रिय थी और अमेरिकी सैनिक की तलाश कर रही थी। ऐसे में हालात बेहद संवेदनशील और जोखिम भरे हो गए थे। आखिरकार, कड़ी सुरक्षा और लगातार फायर कवर के बीच अमेरिकी बलों ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और दोनों क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में अशोक शर्मा का जलवा, 154.2 kmph की रफ्तार से बनाया रिकॉर्ड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









