विदेश

ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों को तबाह करने की दी धमकी, लिस्ट में ये नाम शामिल

Middle East Conflict : ईरान ने मिडिल ईस्ट के आठ प्रमुख पुलों की सूची जारी की है और उन्हें नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी है। ईरान इन पुलों को रणनीतिक महत्व का मानता है क्योंकि ये क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट के लिए अहम हैं।

लिस्ट में इन देशों के नाम शामिल

सूची में कुवैत, UAE, सऊदी अरब और जॉर्डन के महत्वपूर्ण पुल शामिल हैं। इनमें शेख जाबेर अल-अहमद समुद्री पुल (कुवैत), शेख जायद ब्रिज, अल मकता ब्रिज, शेख खलीफा ब्रिज (UAE), किंग फहद कॉजवे (सऊदी अरब-बहरीन) और जॉर्डन के किंग हुसैन, डामिया और अबदून ब्रिज शामिल हैं।

मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल

इससे पहले गुरुवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के करज शहर में B1 ब्रिज पर हमला किया था। इस हमले में दो लोग मारे गए और पुल पूरी तरह तबाह हो गया। यह पुल इस साल शुरू हुआ था और इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। इसकी लंबाई 1050 मीटर और ऊंचाई 136 मीटर है, और इसे बनाने में लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब ₹3,800 करोड़) खर्च हुए थे।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने लिया हिस्सा

ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें 60 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बैठक में हिस्सा लिया और कहा कि होर्मुज संकट में अब तक केवल भारतीय नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संकट में तीन भारतीय नाविकों की जान गई, जो विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro की खास पेशकश, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो, जानें क्यों?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button