Strait of Hormuz Toll : ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने का निर्णय लिया है। इस योजना को ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत जहाजों को टोल ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा, रियाल में चुकाना होगा। इसके अलावा, अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों को इस जलमार्ग में प्रवेश करने से रोकने का प्रावधान भी शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ेगा असर
हालांकि, यह प्रस्ताव अभी कानून बनने से पहले संसद, गार्डियन काउंसिल और राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और आपूर्ति पर पड़ सकता है।
युद्ध के अधिकांश लक्ष्य हासिल
वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ईरान के साथ संघर्ष कब समाप्त होगा। न्यूज़मैक्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि युद्ध के अधिकांश लक्ष्य हासिल किए जा चुके हैं और अंततः ईरान की मौजूदा सरकार कमजोर हो जाएगी।
बंकर-बस्टर बमों का हुआ इस्तेमाल
इस बीच, अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, यह हमला सोमवार रात को किया गया और इसमें 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ।
डोनाल्ड ट्रम्प ने साझा किया वीडियो
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस डिपो में भारी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी, जिसे निशाना बनाया गया। हमले के बाद विस्फोट और आग फैल गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर धमाकों का वीडियो भी साझा किया।
ये भी पढ़ें- Gurugram News : 10वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पढ़ाई के लिए इच्छुक था, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








