UP News : उत्तर प्रदेश में LPG गैस की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब तक 17,581 जांच और छापेमारी की गई हैं. इस कार्रवाई में 222 एफआईआर दर्ज की गईं और 17 आरोपी गिरफ्तार हुए.
प्रदेश के 4,108 वितरकों की डिलीवरी पर प्रशासन की पैनी नजर है. खाद्य आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखा गया है. जिलों में भी निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है.
वाणिज्यिक सिलेंडरों और कालाबाजारी पर सख्ती
वाणिज्यिक सिलेंडरों के 20% आवंटन पर सख्ती बरती जा रही है. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है. वहीं, कालाबाजारी में लिप्त 224 व्यक्तियों पर अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है. सरकार समय पर उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए लगातार व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है.
ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, केरल के CM को भी लपेटा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









