Middle East Conflict : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। पाकिस्तान इस बैठक की मेजबानी कर रहा है।
मंत्री अलग-अलग करेंगे मुलाकात
मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। इसके अलावा, इशाक डार सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ भी अलग-अलग बैठक करेंगे। बैठक के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात होने की संभावना है।
ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित
पाकिस्तान पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दे चुका है। उसने ईरान को 15 बिंदुओं वाला अमेरिकी प्रस्ताव दिया है, जिसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित करना, मिसाइल कार्यक्रम घटाना, क्षेत्रीय समूहों से समर्थन रोकना और सैंक्शन्स में राहत जैसी बातें शामिल हैं। ईरान अब इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।
बैठक के लिए न्यूट्रल और भरोसेमंद स्थान
वहीं, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिकी युद्धपोत USS त्रिपोली लगभग 3,500 सैनिकों के साथ इस क्षेत्र में पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का ईरान और सऊदी अरब दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और यह किसी एक पक्ष में शामिल नहीं है। इसलिए इसे इस बैठक के लिए न्यूट्रल और भरोसेमंद स्थान माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Accident : भीलवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








