Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक घटना सामने आई है. आरोप है कि एक मुस्लिम डॉक्टर ने एक युवती के साथ अपराध किया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देने के बाद घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद युवती के परिवार ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी, जिससे घर पूरी तरह जल गया.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुछ महीने पहले इलाज के लिए डॉक्टर के क्लीनिक गई थी. आरोपी डॉक्टर ने पहले उसके साथ मित्रता की और फिर उसे फंसाकर इस अपराध को अंजाम दिया.
डॉक्टर ने युवती को ब्लैकमेल किया
सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर ने युवती को ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील फोटो खींची और इसके बाद उसे मानसिक रूप से डराया. घटना के बाद पीड़िता ने मदद के लिए एक स्थानीय संगठन से संपर्क किया. संगठन के सदस्यों ने डॉक्टर को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
डॉक्टर का घर जलकर राख
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बड़गोंडा थाना इस मामले की जांच कर रहा है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि संगठन के लोग डॉक्टर को मारते हुए उसे पुलिस को सौंप रहे हैं. इस पूरे प्रकरण के बाद डॉक्टर का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त और जलकर राख हो गया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें – आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








