MP News : सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां 27 वर्षीय रामू मालवीय ने अपनी भाभी पूजा मालवीय की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 9 बजे पूजा अपने 8 वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ घर में थी और किचन में खाना बना रही थी. उसी समय उसका देवर रामू आया और चाय बनाने के लिए कहा. पूजा ने किसी कारणवश मना कर दिया, जिस पर रामू का गुस्सा भड़क गया.
गुस्से में रामू ने पास रखे डंडे को उठाया और पूजा के सिर पर लगातार कई बार हमला किया. पूजा मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद रामू घर से बाहर आया, जहां उसके बड़े भाई ने उसे खून से सना देखा. पूछने पर रामू ने ठंडे लहजे में कहा कि उसने भाभी को मार डाला और मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सांची सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी रामू को घर से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, रामू पांच भाइयों में सबसे छोटा है और उसकी शादी अभी नहीं हुई थी. सभी भाई गांव में अलग-अलग घरों में रहते हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें- बाहर आश्रम का बोर्ड, अंदर नकली नोटों का कारखाना, नकली करेंसी का पर्दाफाश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









