Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. इसके तहत पांच नए विधायक मंत्री बने और उन्होंने लोकभवन में शपथ ग्रहण की. नए मंत्रियों में खजान दास (देहरादून), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रूड़की) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) शामिल हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच नए मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी, उन्होंने कहा कि ये नेता लंबे समय से राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि नए मंत्रियों के साथ मिलकर वे केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में काम करेंगे. इस मौके पर बीजेपी के विधायक खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रूड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में अपने-अपने पद की शपथ ली थी.
संविधान के अनुसार अधिकतम 12 सदस्य
आपको बता दें कि उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल की संख्या संविधान के अनुसार अधिकतम 12 सदस्य तक ही हो सकती है. हाल के वर्षों में मंत्रिमंडल के आकार और विस्तार को लेकर समय-समय पर चर्चाएँ होती रही हैं, लेकिन इनमें कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत आठ मंत्रियों के साथ की थी. इसके बाद सामाजिक कल्याण और परिवहन विभाग के मंत्री चंदन रामदास के निधन और फिर संसदीय कार्य व वित्त विभाग के मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते मंत्रिमंडल के सदस्य धीरे-धीरे कम होते गए और हाल तक इसकी संख्या सात रह गई थी.
ये भी पढ़ें- बाहर आश्रम का बोर्ड, अंदर नकली नोटों का कारखाना, नकली करेंसी का पर्दाफाश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









