Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत

Weather Update : दिल्ली-NCR में हाल ही में हुई बारिश ने मार्च की शुरूआत से लगातार चल रही तेज गर्मी से लोगों को राहत दी है. 15 मार्च के बाद मौसम ने अचानक बदलाव आया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं और बारिश ने तापमान को काफी हद तक कम कर दिया. 18 और 19 मार्च की आंधी-तूफान और बारिश के बाद अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री और न्यूनतम 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

मौसम में बदलाव और तापमान गिरने की वजह से दिल्ली-एनसीआर का वातावरण अब पहले से सुहावना हो गया है. फरवरी में जहाँ पंखे और एसी की जरूरत महसूस हो रही थी, वहीं अब हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है. 18-19 मार्च को 50-51 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं ने तापमान को तेजी से घटाया. 20 मार्च की सुबह भी तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे गर्मी से राहत मिली.

20 मार्च तक येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 से 20 मार्च तक येलो अलर्ट जारी किया था. शुक्रवार को भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. 21 और 22 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान स्थिर रहेगा. 23 मार्च को फिर से बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. 24-26 मार्च के दौरान आसमान में बादल रहेंगे, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है.

आगामी 24 घंटे में मौसम रहेगा सक्रिय

स्काईमेट के अनुसार पहाड़ों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कई पर्यटक फंसे हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश हुई, जबकि दक्षिण भारत में फसलों को नुकसान पहुँच सकता है. अगले 24 घंटे तक यह मौसम सक्रिय रहेगा, उसके बाद बारिश पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ेगी. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ठंडी हवाओं के चलते तापमान और कम होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें- बाहर आश्रम का बोर्ड, अंदर नकली नोटों का कारखाना, नकली करेंसी का पर्दाफाश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button