Uttar Pradesh

बुलंदशहर में सोशल मीडिया रील के लिए युवती ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अनूपशहर रोड पर एक युवती ने सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय खतरनाक स्टंट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार स्कूटी पर दो युवतियां बैठी थीं और सामने चल रही यूपी रोडवेज की बस के पास हैंडल छोड़े हाथ ऊपर उठाकर मस्ती कर रही थीं।

लोगों ने जताई नाराज़गी

इस दौरान चश्मदीदों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह का स्टंट किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं।

यूपी पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूटी चला रही युवती पर 23,000 रुपये का चालान काटा। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है।

घटनाओं पर रोकथाम और पैनी नज़र

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि इंटरनेट पर लोकप्रियता पाने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालने से नहीं हिचक रहे हैं। प्रशासन अब इस तरह की घटनाओं पर नजर रखने और रोकथाम के उपाय कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Realme ने लॉन्च किया नया 5G फोन Realme P4 Lite 5G, सिर्फ 11,499, 7,000mAh बैटरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button