वायरल

अजीब थीम वाला प्री-वेडिंग शूट वायरल, पानी में लेटे कपल को देख लोग हैरान

Viral News : समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं और हमें नई- नई चीजें देखने को मिलती हैं. आपने भी यह बात कई बार सुनी और महसूस की होगी. यही बदलाव अब शादियों में भी साफ नजर आता है. पहले की शादियां जहां सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित होती थीं, वहीं आज की शादियां काफी आधुनिक और अलग अंदाज में देखने को मिलती हैं.

आजकल शादियों में एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. प्री-वेडिंग शूट. पहले जहां इस बारे में कोई सोचता भी नहीं था, वहीं अब लगभग हर दूल्हा-दुल्हन अपने खास पलों को कैमरे में कैद करने के लिए प्री-वेडिंग शूट करवाते हैं. इसी तरह का एक प्री-वेडिंग शूट इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर गर कोई हैरान हैं.

शरीर का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ

इन दिनों वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी के जोड़े की प्री-वेडिंग शूट दिखाया गया है, लेकिन इसकी थीम बेहद अलग और चौंकाने वाली है. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन सफेद कपड़ों में नजर आते हैं और पानी के अंदर लेटे हुए हैं. दूल्हा-दुल्हन का चेहरा पानी से ऊपर है, जबकि शरीर का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ दिखाई देता है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

पहली नजर में यह दृश्य किसी हादसे जैसा लगता है, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं. लेकिन जैसे ही पूरा वीडियो देखा जाता है, समझ आता है कि यह दरअसल एक प्री-वेडिंग शूट है. इसकी अनोखी और अतरंगी थीम ही इसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रही है.

कई यूजर्स ने इसे शेयर भी किया

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @___Ishq नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “ये प्री-वेडिंग शूट है या मय्यत का शूट?” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने इसे शेयर भी किया है.

बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद लोगों की तरह-तरह कि प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा, “ऐसा थीम कौन बनाता है?” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यहां कैमरे से ज्यादा CID की जरूरत है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे “नया बवाल” बताया, जबकि किसी ने कमेंट किया, “यह तो किसी मौत के सीन जैसा लग रहा है.”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, रूस ने दिया बड़ा ऑफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button