Charging Point Spark : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. ब्रिजेश्वरी एनेक्स के रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई.
घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि चार्जिंग प्वाइंट में स्पार्क होने के बाद आग भड़की. हालांकि, आग लगने की सहीं जानकारी जांच के बाद ही चलेगी.
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में तड़के करीब साढ़े 3 से साढ़े 4 बजे के बीच आग लग गई. इस हादसे में मकान से 7 लोगों के शव बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
आग पर काबू पा लिया गया
वहीं, इंदौर के डीएम शिवम वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक मकान की दो मंजिलों को पूरी तरह खाली करा लिया गया है, जबकि एक अन्य मंजिल की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई फंसा न हो.
शुरुआती जांच के आधार पर बताया
इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि हादसे की वजह इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान हुआ विस्फोट हो सकता है. घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी, तभी चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ और आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई. उन्होंने बताया कि हालात उस समय और गंभीर हो गए जब घर में रखे 10 से ज्यादा गैस सिलेंडरों में से कुछ फट गए, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई. इसके अलावा, घर में ज्वलनशील केमिकल भी मौजूद थे, जिसने आग को तेजी से फैलने में मदद की.
आग की चपेट में आया यह मकान मनोज पुगालिया का बताया जा रहा है, जो पॉलिमर का कारोबार करते थे. इस हादसे में 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आग लगने की सटीक वजह पता लगाने में जुटा है.
ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









