Chhattisgarh

आदिवासी नाबालिक छात्राओं के गर्भवती होने से राज्य में मचा हड़कंप, चार सदस्यीय समिति गठित

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक सरकारी हॉस्टल से नाबालिक छात्राओं के गर्भवती होने की खबर से राज्य में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंगालूर गांव के पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन नाबालिक छात्राएं गर्भवती पाई गईं हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने आदेश दिया कि समिति मीडिया रिपोर्ट के दावों की जांच करेगी।

7 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश

रिपोर्ट आने के बाद चार सदस्यीय टीम गठित की गई। समिति में बीजापुर के अतिरिक्त कलेक्टर, जनजातीय विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन शामिल हैं। अतिरिक्त कलेक्टर समिति को लीड करेंगे। समिति पूरे मामले की जांच करके कलेक्टर को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरा

मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने विधानसभा में मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया किया सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होनें कहा कि गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया और बताया गया कि वे हॉस्टल में नहीं थी। विधायकों ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र में यह एक बेहद गंभीर मामला है। इस दौरान उन्होने सरकारी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

सरकार ने दिया जवाब

विपक्ष के आरोपों पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का जवाब सामने आया है। उन्होनें बताया कि दो छात्राएं गंगालूर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में 11वीं और 12वीं पढ़ती हैं। वे दोनों रोजाना घर से स्कूल आती-जाती हैं, जबकि तीसरी छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है। ये हॉस्टल में रहती थी। ये छात्रा 18 अक्टूबर, 2025 को दिवाली को घर गई थी तब से वापस हॉस्टल नहीं आई।

इस दौरान मंत्री ने छात्राओं के गर्भवती होने के आरोपों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। फिलहाल जांच समिति मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button