Uttar Pradeshखेल

कुलदीप यादव का आज लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, क्रिकेट जगत समेत ये राजनेता करेंगे शिरकत

Kuldeep Yadav Reception : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की। आज उनका लखनऊ में रिसेप्शन है। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी।

VVIP मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन

रिसेप्शन पार्टी में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, BCCI और ICC से जुड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है।

सजावट पर खर्च किए लाखों रुपए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिसेप्शन के लिए सेंट्रम होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। 7 लाख रुपए महज़ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार बताया जा रहा है।

मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी

बता दें कि रिसेप्शन में विराट कोहली, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, ICC चेयरमैन जय शाह, रवींद्र जडेजा समेत 900 से ज्यादा मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस रिसेप्शन में खास बात यह है कि मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी है, जिसमें अवधी और नवाबी व्यंजन परोसे जा रहे हैं। यह कार्यक्रम लखनऊ के सबसे चर्चित और यादगार आयोजनों में से एक बनकर उभरा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button