Video Viral : आज सोशल मीडिया का दौर है। इसलिए आए दिन नए नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी तरह का एक वीडियो आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे। ये चोर चोरी करने तो आए पर सफल नहीं हो सके, इन्हें देखकर लगता हैस बेचारों ने शायद पहली दूसरी बार यह कोशिश की होगी।
घर में लगा सीसीटीवी वीडियो वायरल
वायरल वीडियो का सच इस प्रकार है कि तीन चोर एक घर के बाहर आते है, एक चोरी के लिए घर में दाखिल होता है, तो इतनी ही देर में दूसरा चोर घर की डोर बेल दबा देता है, जिसके बाद घर में घुसा चोर फौरन दबे पांव बाहर निकलकर फरार हो जाता है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स का यह वीडियो किसी घर में लगे सीसीटीवी फुटेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ चोर, चोरी करने आए थे। इनमें से एक चोर आगे बढ़ता है, जबकि दो चोर पीछे आते दिख रहे हैं।
दबे पांव फरार हुए चोर
हालांकि तभी इनमें से एक चोर ने बचपन में आम तौर पर की जाने वाली हरकत कर दी। चोर ने घर में लगे डोरबेल का स्विच दबा दिया, जिससे घंटी बज गई। इसके बाद सभी चोर दबे पांव वहां से फरार हो गए। चोरों की ये पूरी हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि ‘चोरों ने बत्ती बंद करने के बजाय दरवाज़े की घंटी बजाकर सबसे बड़ी गलती की।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









