विदेश

मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा, ट्रंप बोले : ईरान को परमाणु हथियार मिले तो करेगा तुरंत इस्तेमाल

Iran Nuclear Weapons : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के खिलाफ किए गए हमले का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान के हाथ कभी परमाणु हथियार नहीं लगने चाहिए, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान के पास ऐसा हथियार आ गया तो वह इसे तुरंत इस्तेमाल कर सकता है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तबाही फैल सकती है.

ट्रंप ने कहा, “मैं युद्ध नहीं चाहता. ईरान के नेता हिंसक और क्रूर हैं, जिन्होंने पिछले तीन हफ्तों में 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला. अगर कोई सोचता है कि ईरान को परमाणु हथियार मिलना चाहिए, तो उसके साथ गंभीर गड़बड़ी है, क्योंकि वह इसे एक घंटे या एक दिन में इस्तेमाल कर देंगे.”

ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे चेतावनी दी, “ईरान अगर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा तो पूरा मध्य-पूर्व तबाह हो जाएगा, केवल इजरायल ही नहीं,” ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों ने पिछले दो हफ्तों में ईरान की सैन्य क्षमता को बुरी तरह से कमजोर कर दिया है.

ट्रंप ने कहा, “हमने उन्हें सिर्फ दो हफ्तों में तबाह कर दिया. उनकी नौसेना नहीं बची, वायुसेना खत्म हो गई, एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार नष्ट हो गए, और नेतृत्व भी खत्म हो गया. उनका नया नेतृत्व भी टिक नहीं पाया,” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल अमेरिका के हित में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है.

ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए

डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि अगर ईरान को परमाणु हथियार मिल गया, तो इसका इस्तेमाल होते ही दुनिया का बड़ा हिस्सा तबाह हो सकता है, उन्होंने कहा, “ईरान को परमाणु हथियार मिलते ही वह इसे तुरंत इस्तेमाल करेगा.”

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर दिया जोर

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के रणनीतिक महत्व पर भी जोर दिया, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कई देशों की ऊर्जा आपूर्ति का 90-95 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से होता है, उन्होंने कहा, “हमारे पास केवल एक छोटा सा चेक पॉइंट है, जिसे ईरान वर्षों से अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करता रहा है, लेकिन अब यह काम नहीं कर रहा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब मध्य-पूर्व में तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button