Uttar Pradeshराज्य

गाजियाबाद-नोएडा में बीजेपी की नई कार्यसमितियां घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोर

District Executive Committee : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को गाजियाबाद व नोएडा महानगर सहित जिला कार्यसमितियों का ऐलान कर दिया. इन समितियों का गठन आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. पार्टी का उद्देश्य नई टीम के माध्यम से संगठन को और मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है. यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद लिया गया है.

गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री व मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद पर 8 नेताओं को शामिल किया गया है, जबकि महामंत्री और मंत्री पदों पर भी कई नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सोशल मीडिया की कमान प्रहलाद दुआ को

बता दें कि कोषाध्यक्ष पद पर नवनीत मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, महानगर मीडिया संयोजक के रूप में नीरज शर्मा और सह मीडिया संयोजक के तौर पर करण शर्मा व साक्षी नारंग को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया की कमान प्रहलाद दुआ को सौंपी गई है, जबकि सह सोशल मीडिया संयोजक के रूप में सोनू भाटी राजपूत को जिम्मेदारी मिली है. आईटी संयोजक पद पर पुष्पेंद्र गुप्ता और सह आईटी संयोजक के रूप में सुषमा गंगवार को नियुक्त किया गया है.

पुराने और सक्रिय नेताओं को जगह दी

पार्टी ने नोएडा महानगर जिला कार्यसमिति का भी ऐलान किया, जिसमें पुराने और सक्रिय नेताओं को जगह दी गई है. उपाध्यक्ष पद पर 8 नेताओं को नियुक्त किया गया है, जबकि तीन महामंत्री और कई मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र गुप्ता को नियुक्त किया गया है.

गाजियाबाद जिला कार्यसमिति में बीजेपी ने वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जिला उपाध्यक्ष के रूप में नितिन मित्तल, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, अमित चौधरी, डीडी यादव, राज कुमार चौधरी, आकाश गौतम और सुनील निठोरा को नियुक्त किया गया है.

देवेंद्र चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया

वहीं रामकुमार त्यागी, पवन सोम और देवेंद्र चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया है. जिला मंत्री पद पर जितेंद्र दौसा, सुधा जाटव, डॉ. सीमा सैनी, कृष्ण बंसल, वीरेंद्र यादव, रुद्रागिनी गिरी, तीसा गोस्वामी और मनीष डागर को जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा नवीन जायसवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ब्रह्येश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी और जयवीर सिंह को सह जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है. पिंकी चौधरी को सोशल मीडिया संयोजक और देवराज शर्मा को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला कार्यसमिति में कुल 69 सदस्यों को शामिल

गौतमबुद्धनगर जिला कार्यसमिति में कुल 69 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें 50 सामान्य सदस्य और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जबकि चार पद फिलहाल रिक्त रखे गए हैं. इस कार्यसमिति में भी पार्टी ने वरिष्ठ व सक्रिय युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button