Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पाती लिखी, उन्होंने कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति और नवचेतना का संचार करे.
सनातन नव संवत्सर (वि.सं. 2083) के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि की गौरवमयी यात्रा तय की है, उन्होंने कहा कि 2017 से पहले के अंधकार से निकलकर उत्तर प्रदेश ने ‘उपद्रव से उत्सव प्रदेश’ की यात्रा तय की.
नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्सव प्रदेश के नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है, उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र केवल उपासना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के वंदन का महापर्व है.
बेटियों को सपनों का आसमान मिलना चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बेटियां समर्थ होंगी, वही समाज और प्रदेश सशक्त बनेगा और बेटियों को सपनों का आसमान मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सम्मान मिलना चाहिए और नारी नेतृत्व सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिलना चाहिए और बेटों के समान अवसर देने का संकल्प लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक जल्द होंगे रिहा, लद्दाख में शांति बनाए रखने का सरकार का प्रयास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









