Kaviya Maran : ‘द हंड्रेड’ के ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद पर बोली लगाकर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की देशभर में जमकर आलोचना हो रही है। क्रिकेट फैंस SRH की मालकिन काव्या मारन पर भी सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, 12 मार्च को इंग्लैंड स्थित लीग ‘द हंड्रेड मेंस’ के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया था।
इस दौरान सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद पर बोली लगाई और 2.3 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। जैसे ही यह खबर सामने आई सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की आलोचना करने लगे।
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी का X अकाउंट सस्पेंड
पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर भारतीय क्रिकेट फैंस फ्रेंचाइजी की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इसके बाद रात करीब 2 बजे सनराइजर्स फ्रेंचाइजी का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। आमतौर पर ‘एक्स’ किसी नियम के उल्लंघन पर अकाउंट्स को सस्पेंड करता है, लेकिन फ्रेंचाइजी के अकाउंट सस्पेंड को लेकर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नही आया है।
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की हो रही जमकर ट्रोलिंग
अबरार पहले ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, जिसे किसी भारतीय स्वामित्व द्वारा ‘द हंड्रेड’ में बोली लगाई गई। ऑक्शन में अबरार को 2,55,000 यूएस डॉलर (2.3 करोड़ भारतीय रुपए) में टीम में शामिल किया गया। इस दौरान SRH की मालकिन काव्या मारन भी मौजूद थीं। इससे भारतीय फैंस भड़क गए। उनका कहना है कि यह देश की भावनाओं के खिलाफ है। देशभर में हो रही आलोचनाओं के बाद अब देखना होगा कि टीम अबरार को रिलीज करती है या नहीं।
SRH कोच ने दी सफाई
SRH कोच डेनियल विटोरी ने अबरार को टीम में शामिल करने पर सफाई दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के लिए कोई स्पेशल मीटिंग नहीं हुई थी। इसके लिए साल के शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों से राय ली गई थी। उसके बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि शुरुआत में खबरें आ रही थी कि ‘द हंड्रेड’ में भारतीय फ्रेंचाइजी द्वारा किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा।
फ्रेंचाइजी लीग में 2008 के बाद से बैन
आपको बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारतीय स्वामित्व वाली किसी फ्रेंचाइजी लीग में 2008 के बाद से बैन किया गया है। यह निर्णय भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के बाद लिया गया था। इस निर्णय के बाद से किसी भी भारतीय लीग या भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें- LPG संकट पर सरकार का जवाब, पेट्रोल-डीजल और LPG पर कोई किल्लत नहीं- हरदीप पुरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









