Naxal-Free India : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बुधवार यानि आज 108 नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह अब तक के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है। इन पर 3.95 करोड़ रुपए का ईनाम रखा गया था। सरेंडर के दौरान इनकी निशानदेही पर अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी डंप की गई है। जिसे आज पेश किया जाएगा।
नक्सलियों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आत्मसमर्पण करना दिखाता है कि नक्सल विचारधारा अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह कई बार अपने भाषण के दौरान ‘नक्सल मुक्त देश’ के बारे में प्रमुखता से बात करते दिखे। उन्होंने 31 मार्च, 2026 को ‘नक्सल मुक्त भारत’ की डेडलाइन तय की है।
108 नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के आंकड़े पेश करते हुए अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर से 37, बस्तर से 16, नारायणपुर से 4, कांकेर से 3, सुकमा से 18, दंतेवाड़ा से 30 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया।
3.95 करोड़ का इनाम
अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों पर सरकार द्वारा 3.95 करोड़ का इनाम रखा गया था। इनमें 22 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 31 पर 5 लाख, 1 पर 3 लाख, 9 पर 2-2 लाख और 43 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए की इनामी राशि रखी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का समर्पण एक दिन में हुए अब तक के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है।
कुछ दिन पहले 15 माओवादी हुए थे सरेंडर
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से लगातार नक्सली आत्मसमर्पण करने सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कुछ दिन पहले 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल थे। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने 3 एके-47 राइफल, 2 एसएलआर, 2 इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम राइफल सौंपी थी।
डीजी CRPF ने ‘जीरो कैजुअल्टी’ का दिया निर्देश
सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ के कई फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जवानों को अभियान के अंतिम चरण के लिए तैयार रहने और जीरो कैजुअल्टी का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया था कि नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए IED हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए सावधानी बरतना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें- Cylinder Crisis : गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परिवार 4 दिन से भूखा, बच्चों को खिलाना पड़ा चाऊमीन-मोमो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









