International Women’s Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम आपको एक ऐसी महिला की प्रेरणादायक कहानी से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और शिक्षा के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। जनपद गाजीपुर के सैदपुर तहसील में तैनात लेखपाल चित्रा चौरसिया आज कई बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
परिवार ने दिया पढ़ाई में पूरा सहयोग
चित्रा चौरसिया के पिता का नाम हरदत चौरसिया और माता का नाम रामदुलारी चौरसिया है। वह मूल रूप से जनपद अमेठी के कौरीगंज क्षेत्र की निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग किया, जिसका परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।
मुंबई विश्वविद्यालय से डबल बीए की डिग्री
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो चित्रा चौरसिया ने वर्ष 2000 में महाराष्ट्र बोर्ड से हाईस्कूल और वर्ष 2002 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वर्ष 2005 में डबल बीए की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी और लगातार मेहनत करती रहीं।
पहले ही प्रयास में मिली सफलता
उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2016 में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद उनकी पहली नियुक्ति जनपद गाजीपुर के सैदपुर तहसील में लेखपाल के पद पर हुई, जहां वह वर्तमान में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने भी उन्हें सम्मानित किया है
परिवार की बात करें तो चित्रा चौरसिया दो बहनों और एक भाई हैं। उनकी बड़ी बहन वर्षा चौरसिया मुंबई में आईसीआईसीआई बैंक के फ्रॉड मैनेजमेंट विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनके भाई गुजरात में नौकरी करते हैं।
पूरे समाज के लिए गर्व का विषय
चित्रा चौरसिया की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनकी कहानी यह संदेश देती है कि अगर लगन, मेहनत और आत्मविश्वास हो तो बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-लद्दाख समेत 7 अन्य राज्यों के बदले राज्यपाल, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









