Uttar Pradeshराज्य

शादी के बाद ब्लैकमेल कर रहा था पूर्व प्रेमी, युवती ने पति व परिवार के साथ मिलकर की हत्या

UP News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया. शादी हो जाने के बाद भी प्रेमी अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था. प्रेमिका ने ये बात अपने परिवार वालों को बताई. फिर पति और मायके वालों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची. महिला ने प्रेमी को घर पर मिलने के लिए बुलाया. उसके बाद हत्या कर दी. यही नहीं, लाश की पहचान ना हो पाए, इसलिए चेहरे पर एसिड फेंककर उसे खराब कर दिया.

इस घटना की शुरुआत 10 फरवरी को हुई, जब रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में पुलिस को एक अज्ञात युवक कि लाश मिली. लाश की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था. तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई.

गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था

पुलिस की जांच में सामने आया कि पंकज का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था. युवती की शादी होने के बाद उसने पंकज से दूरी बना ली थी, लेकिन पंकज उसे लगातार बात करने की कोशिश कर रहा था. वह युवती के पुराने अश्लील तस्वीर दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने यह बात अपने परिवार को बताई.

पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई

ब्लैकमेलिंग से परेसान होकर युवती ने अपनी भाभी को आपबीती सुनाई, जिन्होंने अपने पति (युवती के भाई) को इसकी सूचना दी. 5 फरवरी को गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में एक शादी समारोह के दौरान पूरे परिवार ने पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

शव को लोहटा गांव के पास फेंक दिया

बनाई गई योजना के तहत पंकज को बुलाया गया. 7 फरवरी को जब पंकज पहुंचा, तो युवती, उसके पति, भाई और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पहचान छिपाने के मकसद से आरोपियों ने उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया और शव को लोहटा गांव के पास फेंक दिया.

साक्ष्यों के आधार पर गुत्थी को सुलझा लिया

वहीं, बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर इस गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में प्रेमिका, उसके पति और परिजनों समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें – अमृतसर में नशा व अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आरोपी हेरोइन और पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button