विदेश

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘ईरान की मिसाइलों को मिट्टी में मिला देंगे, IRGC तुरंत सरेंडर करे’

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हाल ही में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बड़ा बयान जारी किया है. ट्रंप ने कहा कि कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान में “मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस” शुरू किए हैं. अपने वीडियो संदेश में, जिसे उन्होंने टूथ सोशल पर साझा किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन अभियानों का उद्देश्य अमेरिकी जनता की सुरक्षा करना और ईरानी शासन से उत्पन्न गंभीर खतरों को समाप्त करना है.

ट्रंप ने ईरानी शासन को “बहुत कठोर और खतरनाक समूह” बताते हुए कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा. उनके अनुसार, ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को पुनर्जीवित करने और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने की कोशिश की है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर चुनौती हैं.

ईरान की मिसाइल और नौसेना निशाने पर

ट्रंप ने चेतावनी दी, “हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को जमींदोज कर देंगे.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की नौसेना को पूरी तरह निष्क्रिय कर देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके.

अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर तैनाती की

ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये हमले इजरायल के साथ संयुक्त हैं या नहीं. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई हवा और समुद्र दोनों मार्गों से की जा रही है. पिछले हफ्तों में अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सैन्य संसाधनों की भारी तैनाती की है, जिसे ट्रंप ने “विशाल नौसैनिक बेड़ा” बताया.

विश्व के सबसे बड़े अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर्स तैनात

इस तैनाती में दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में USS Gerald R. Ford और USS Abraham Lincoln शामिल हैं. फोर्ड, अमेरिका का सबसे नया और विश्व का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, परमाणु रिएक्टर से संचालित है और इसमें 75 से अधिक सैन्य विमान तैनात किए जा सकते हैं. वहीं अब्राहम लिंकन, जो परमाणु ऊर्जा से संचालित है, करीब 90 सैन्य विमान ले जा सकता है.

ट्रंप के बयान के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ट्रंप के इस आक्रामक बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है. ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की खबरें हैं और हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. पूरी दुनिया की निगाह अब इस टकराव के अगले चरण पर टिकी है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button