विदेश

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान का पलटवार, 19 चौकियां कब्जे में, 55 पाक सैनिक ढेर

Pakistan Airstrike Retaliation : पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे प्रमुख शहरों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने सीमा पर बड़े स्तर पर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक, अफगान बलों ने पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर कई चौकियों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा किया और भारी नुकसान पहुँचाया.

अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा सीमा उल्लंघन और नागरिकों की मौत के प्रतिशोध में की गई. 26 फरवरी की रात लगभग 8 बजे अफगान सेना ने डूरंड रेखा के पास पक्तिका, पक्तिया, खोस्त और नंगरहार में एक साथ हमला किया. केवल चार घंटे में अफगान मुजाहिदीन ने पाकिस्तान के दो बड़े सैन्य छावनी और 19 चौकियों पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया, जबकि चार अन्य चौकियों से पाकिस्तानी सैनिक भाग खड़े हुए.

55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

इस झड़प में अफगानियों के अनुसार 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. कई शव अफगान बलों ने अपने कब्जे में ले लिए और कुछ सैनिकों को जिंदा बंदी बनाया. अफगान सेना ने इस दौरान पाकिस्तान का एक टैंक नष्ट किया और भारी मात्रा में आधुनिक हथियार व एक सैन्य वाहन भी कब्जे में लिया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात 12 बजे उनके चीफ ऑफ स्टाफ के आदेश पर यह कार्रवाई रोक दी गई.

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button