PM Modi Israel Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 दिवासीय इजरायल दौरे के दौरान अमेरिका ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए पहली बार अपने अत्याधुनिक F-22 रैप्टर लड़ाकू विमानों को इजरायल में तैनात किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब क्षेत्र में ईरान को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित ओवदा एयरबेस पर 11 F-22 रैप्टर जेट तैनात किए हैं. इसे ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी का संकेत भी हो सकता है.
अत्याधुनिक तकनीक और हथियार प्रणाली
बताया जा रहा है कि इतिहास में यह पहली बार जब अमेरिका ने बिना किसी संयुक्त अभ्यास या प्रशिक्षण कार्यक्रम के सीधे परिचालन या संभावित war-oriented missions के उद्देश्य से इजरायली धरती पर अपने लड़ाकू विमान तैनात किए हैं. अमेरिका का यह कदम इजरायल के बीच गहरे होते सामरिक सहयोग को भी दिखाता है. F-22 रैप्टर पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसे दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट में गिना जाता है. इसकी खासियत इसकी अत्याधुनिक स्टील्थ तकनीक, सुपरक्रूज क्षमता और एडवांस वेपन सिस्टम है, जो इसे दुश्मन के रडार से बचते हुए सटीक हमले करने में सक्षम बनाती है.
निर्यात प्रतिबंध और रणनीतिक महत्व
अमेरिका ने F-22 रैप्टर जेट को न तो इजरायल और न ही किसी अन्य नाटो देश को निर्यात किया है, जिससे इसकी रणनीतिक महत्वता और बढ़ जाती है. इस घटनाक्रम को पश्चिम एशिया में बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है, जहां अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है.
भारत-इजरायल संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि
बता दें कि अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करेंगे. वहीं, इजरायल की संसद (नेसेट) को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे. इजरायल यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है.
ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









