Uttar Pradeshराज्य

अखिलेश यादव ने योगी पर तंज कसा, पूछा- क्या अब बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे?

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है. अखिलेश यादव ने अपने ही अंदाज में दावा किया कि बीजेपी के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के बीच की लड़ाई बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि अब क्या वो इसके लिए बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस को भेजेंगे.

बता दें कि अखिलेश यादव अक्सर मुख्यमंत्री योगी और केंद्र सरकार के बीच तना तनी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. इसी बात को लेकर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर फिर से तंज कसा. अखिलेश यादव ने लिखा- ‘अब क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे. दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या?’

अखिलेश यादव ने झगड़े का दावा किया

ऐसा पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच झगड़ा होने का दावा किया है. वो अक्सर इसे लेकर सीएम को आड़े हाथों लेते रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने बिना नाम लिए दावा किया था प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेट्रो रेल तक शुरू नहीं करवा पा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजना को बनने नहीं दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजना को बनने नहीं दिया. दोनों के बीच इतना बड़ा मतभेद है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच इतनी खाई बन गई है कि वाराणसी में मेट्रो रेल को अनुमति नहीं दी जा रही. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनके उत्तर प्रदेश के नेता दिल्ली के लोगों को सलाम या नमस्ते तक नहीं करते हैं.

अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ हुई डील का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के ऊपर जो संकट आने वाला है उसे लेकर अभी तक कोई तैयारी नहीं की है. उन्होंने यूपी के बजट पर कहा कि ये उत्तर प्रदेश से बीजेपी की विदाई का बजट है.

ये भी पढ़ें – सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, पत्नी रातभर करती रही इंतजार, दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button