Uttar Pradesh

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की मौत

Mathura Road Accident : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी. ये हादसा उस समय हुआ जब ये यात्री स्लीपर बस से नीचे उतरकर खड़े हुए हुए थे, तभी एक कंटेनर आया और अनियंत्रित होकर यात्रियों को कुचल दिया. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गईं है.

यह हादसा थाना सुरीर में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 88 के पास हुआ. अभी तक मिला जानकारी के अनुसार ये स्लीपर बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी. रास्ते में यमुना एक्सप्रेस वे पर कुछ यात्री लघु शंका करने के लिए उतरे थे. जिसके बाद कुछ और यात्री भी सड़क पर उतर कर खड़े हो गए.

उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रहीं

इसी दौरान एक तेज रफ़्तार कंटेनर आया और बस से उतरे यात्रियों को टक्कर मार दी, जब तक यात्री कुछ समझ पाते या खुद को बता पाते कंटेनर उन्हें रौंदते हुए चला गया. इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया. उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रहीं है.

भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई

इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मदद के लिए भागे और भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है. पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई हैं. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button