
Kamal Death Case : दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा में मॉल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी, लेकिन सरकार फिर भी उस हादसे से सबक लेने से चूक गई। जिसके कारण एक और हादसे को गले लगाना पड़ा। अब इस मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार को जमकर निशाना बना रहे हैं।
यह हादसा नहीं हत्या है – राहुल गांधी
दरअसल, राहुल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है – और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। न किसी की अंतरात्मा जागती है वहीं उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि यहां, न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जनकपुर में जल बोर्ड के गड्ढे में बाइक के साथ गिरने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई। कमल रात करीब 10 बजे के बाद ऑफिस से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ता बिल्कुल सामान्य लग रहा था। सड़क पर वैसी रौशनी भी नहीं थी जिससे गड्ढा साफ दिखाई दे सके और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाई गई थी। इसी दौरान बीच में जल बोर्ड से जुड़े इस गड्ढे में कमल गिर गया और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें – उबर, रैपिडो या ओला के भरोसे सफर करने वाले हो जाए सावधान, कल कैब ड्राइवरों ने बुलाई देशव्यापी हड़ताल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









