Islamabad News : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मस्जिद में हुए सुसाइड बम धमाके में कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल है.
मस्जिद में हुए धमाके के बाद इस्लामाबाद में तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. शिया मस्जिद के आसपास का इलाका पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा घेर लिया गया है, और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल धमाके के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, और किसी भी समूह या व्यक्ति ने इसकी जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है.
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा

मुख्य द्वार पर खुद को बम से उड़ा लिया
वहीं, HTN वर्ल्ड न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने मस्जिद के मुख्य द्वार पर खुद को बम से उड़ा लिया. इस्लामाबाद पुलिस और आपातकालीन बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित निकालकर Pakistan Institute of Medical Sciences (PIMS) और CDA हॉस्पिटल ले जाया गया.
अस्पताल में इमरजेंसी लागू
PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. एक प्रवक्ता ने डॉन को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि सभी घायलों को तुरंत और प्रभावी इलाज मिल सके.
बता दें कि करीब तीन महीने पहले, 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 क्षेत्र में एक जिला और सेशंस कोर्ट की इमारत के बाहर भी सुसाइड ब्लास्ट हुआ था. उस धमाके में 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे. पाकिस्तान ने इसे लेकर भारत पर आरोप लगाया था, लेकिन भारत ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया था.
ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप