Delhi Weather : राजधानी दिल्ली समेत NCR में मौसम बदलने वाला है। कल यानि रविवार को मौसम की ट्रिपल मार देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के उच्च पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का बड़ा असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है।
मौसम का ट्रिपल अटैक
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसका डायरेक्ट इंपैक्ट दिल्ली-NCR, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने 1 फरवरी को एनसीआर में भारी बारिश, तेज ठंडी हवाएं, तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस हिसाब से तूफान का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा।
18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री
IMD के मुताबिक, सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा, वहीं शाम और रात के समय तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना हैं। तापमान अधिकतम करीब 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इन इलाकों में इतना रहेगा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के मुताबिक दिल्ली-NCR के कई इलाकों में AQI रेड और ऑरेंज जोन के बीच है। वजीरपुर में AQI 332, आनंद विहार 331, RK पुरम 327, रोहिणी 312, सिरीफोर्ट 326 और अशोक विहार 312 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं चांदनी चौक (287), मथुरा रोड (291), बवाना (262), सोनिया विहार (268) और पुसा (215) ऑरेंज जोन में बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Coltan Mine Collapse : कोल्टन खदान ढहने से दर्दनाक हादसा, 200 से ज्यादा लोगों की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









