Earthquake : मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके लगे, जिससे पूरा शहर हिल गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा के अनुसार भूकंप के झटके मेक्सिको सिटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। इसमें दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
भूकंप के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द
जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है। जिस कारण ग्वेरेरो राज्य में काफी नुकसान हुआ, साथ ही राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को भूकंप के कारण बीच में रोक दिया।
दो लोगो की दर्दनाक मौत
मेक्सिको में भूकंप के कारण कई मकान ढह गए। जिस कारण ग्वेरेरो राज्य में 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। वहीं मैक्सिको सिटी में 67 वर्षीय एक बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हुई। राज्य की गवर्नर एवेलिन साल्गाडो ने इसकी पुष्टि की।
35 किलोमीटर की गहराई आया पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र ग्वेरेरो राज्य के सैन मार्कोस शहर के पास था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर आया। राजधानी मैक्सिको सिटी में केंद्र से करीब 280 किलोमीटर दूर होने के बावजूद तेज झटके महसूस किए गए। शहर के मशहूर एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक पर लगी सोने की मूर्ति हिलती हुई दिखाई दी। भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग सड़कों पर बाहर निकल आए।
इन चीजों पर हुआ नुकसान
ग्वेरेरो में राजमार्गों पर भूस्खलन, गैस लीक और घरों, सार्वजनिक इमारतों व अस्पतालों को नुकसान पहुंचा। एक अस्पताल में गंभीर संरचनात्मक क्षति हुई और मरीजों को बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें- पंजाब में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का धमाका, 10 लाख रुपए तक का इलाज अब होगा आसान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









