राष्ट्रीय

Shri Premanand Maharaj : श्री प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट-अनुष्का, पूज्य महाराज जी से वार्तालाप

Shri Premanand Maharaj : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद महाराज जी से मिलने वृंदावन पहुंचे हैं। इस बार उन्होंने गले में तुलसी माला धारण की है। महाराज जी से वार्तालाप की और अपने मन की बात भी की। बता दें कि अनुष्का और विराट हर साल प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेने जाते हैं। कपल के माथे पर तिलक लगा था। वहीं अनुष्का की आंखों में भावनाओं के आंसू थे, और विराट हर सलाह पर सहमति जताते दिखे।

बच्चों के बिना किए दर्शन

यह विराट और अनुष्का की नियमित परंपरा मानी जाती है कि, वे हर साल वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हैं। इस बार भी उन्होंने महाराज जी से अपने और परिवार के लिए मार्गदर्शन सुना। हालांकि इस यात्रा में उनके बच्चे अकाय और वामिका साथ नहीं थे।

कैसै मिलेगी मन को शांति

अनुष्का और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के बड़े भक्त माने जाते हैं। महाराज जी उन्हें आस्था और जीवन की सच्ची सीख देते हैं। इस मुलाकात के दौरान महाराज जी ने कपल को सलाह दी कि अपने कार्यों को सेवा भाव से करें, विनम्र रहें और नामजप की आदत डालें। साथ ही उन्होंने समझाया कि ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति से ही मन को शांति और संतोष मिल सकता है।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम का महत्व

प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा-कृष्ण के प्रति निस्वार्थ प्रेम और सेवा का प्रतीक माना जाता है, जहां महाराज जी लोगों को सही मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं। महाराज जी के आश्रम में न केवल स्थानीय लोग बल्कि देशभर के लोग और बड़ी-बड़ी हस्तियां दर्शनों को जाती हैं। महाराज जी स्वयं किडनी की गंभीर बीमारी के बावजूद भक्तों से मिलते हैं और लोगो को प्रेरणा देते हैं। जिससे भक्तों को शक्ति का अनुभव होता है।

ये भी पढ़ें- सपा सांसद इकरा हसन ने नीतीश कुमार पर नाराजगी जताई, ट्वीट कर किया विरोध

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button