Stray Dogs: उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने एक ही दिन में 49 लोगों को काट लिया। जिसमें 6 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। कुत्ते ने सड़क पर गुजरने वाले या दुकान से सामान खरीदने आए लोगों पर हमला किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
6 लोगों को किया गया रेफर
कुत्ते ने जिन लोगों को काटा, उनमें 6 लोगों के हाथ और पैरों पर गंभीर जख्म हैं। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के लिए हायर सेंटर बिजनौर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य 43 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीके लगाए और पट्टियां की गई है।
70 लोगों का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अंकित कुमार ने कहा कि, सवेरे से दोपहर तक करीब 49 लोग इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में करीब 70 लोगों का टीकाकरण किया गया।
ये भी पढ़ें- गाजर का हलवा खाना पड़ा महंगा, दस से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








