बड़ी ख़बरविदेश

न्यूजीलैंड में 6.7 तीव्रता का भूकंप, समुद्र तटों से दूर रहने की दी गई सलाह

New Zealand Earthquake : न्यूजीलैंड का दक्षिणी द्वीप भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप के बाद लोगों को मोबाइल पर अलर्ट जारी किया गया। इस अलर्ट में समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 6.7 तीव्रता का भूकंप स्नेरेस द्वीप समूह से 160 किमी उत्तर-पश्चिम में आया।

भूकंप के तेज झटकों से न्यूजीलैंड हिल उठा। अधिकारियों के अनुसार न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर लोगों ने तेज झटकों को महसूस किया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई।

समुद्री खाइयों से भरा है

न्यूजीलैंड भूकंपीय रूप से सक्रिय रिंग ऑफ फायर पर बसा है। रिंग ऑफ फायर लगभग 40000 किलोमीटर का एक घेरा है। यह प्रशांत महासागर के अधिकांश भाग को घेरने वाले ज्वालामुखियों और समुद्री खाइयों से भरा है।

दूर रहने की सलाह दी

वहीं नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने साउथलैंड और फियोर्डलैंड क्षेत्रों के लोगों को समुद्र तटों और समुद्री क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। एजेंसी का कहना है कि समुद्र की असामान्य धाराएं खतरा बन सकती हैं। न्यूजीलैंड की सरकारी भूकंप निगरानीकर्ता जियोनेट ने कहा कि 4700 से अधिक लोगों ने भूकंप को महसूस किया।

33 किमी की गहराई पर आया

जियोनेट के अनुसार भूकंप न्यूजीलैंड के स्नेरेस द्वीप समूह से करीब 160 किमी उत्तर-पश्चिम में 33 किमी की गहराई पर आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप लगभग दस किमी की गहराई पर आया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो का कहना है कि मुख्य भूमि द्वीपों व अन्य क्षेत्रों में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

न्यूजीलैंड पहुंचने की संभावना नहीं

न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद सुनामी के खतरे का आकलन राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी नेमा और जीएनएस साइंस कर रही है। नेमा ने कहा अगर इस स्थान पर सुनामी पैदा होती है तो कम से कम एक घंटे तक न्यूजीलैंड पहुंचने की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि अगर समुद्र तटीय लोगों को भूकंप के झटके एक मिनट से अधिक समय तक महसूस हुए हैं तो उन्हें तुरंत इलाका खाली कर देना चाहिए। ऐसे में सुनामी का खतरा है।

यह भी पढ़ें : डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का कार्यभार संभाला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button