विदेश

अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, 15 फरवरी को पहुंचेगा भारत

America : राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए अपने देश से दूसरे देश के लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

अमेरिका से एक बार फिर अवैध भारतीय प्रवासीय भारत आने वाले है। इस बार दो जहाजों में भरकर ये अवैध प्रवासी भारत आ रहे हैं। अमेरिका ने डिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर जो दो जहाज आ रहे हैं उनकी तारीख भी सामने आ गई है।

15 फरवरी को भारत पहुंचेगा

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध प्रवासियों से भरा एक विमान आज उड़ान भरेगा। यह विमान 15 फरवरी को भारत पहुंचेगा। आने वाले इस विमान में 119 अवैध प्रवासी होंगे। वहीं दूसरी फ्लाइट 16 फरवरी रात 10 बजे भारत में लैंड करेगी। दूसरी फ्लाइट में कितने अवैध प्रवासी भारतीय होंगे इसकी संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है।

अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा

सूत्रों का कहना हैं कि कल यानी 15 फरवरी को अवैध प्रवासीय भारतीयों से भरा विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा। इससे पहले जो अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर जो अमेरिकी फ्लाइट आई थी। उसमें 104 लोग थे यह फ्लाइट भी अमृतसर में ही लैंड की थी। उसमें सबसे अधिक पंजाब हरियाणा और गुजरात के अवैध प्रवासी भारतीय थे।

यह प्रक्रिया कोई नई नहीं

भारतीय प्रवासीयो को लेकर संसद में खूब हंगामा भी हुआ था। विपक्ष ने प्रवासीय भारतीयों के हथकड़ी और बेड़ियों से बांधे जाने का आरोप लगाया था। इस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि यह प्रक्रिया कोई नई नहीं है। पहले भी अमेरिका अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करता रहा है। एस जयशंकर ने साल दर साल डेटा भी दिखाया था।

नागरिकों को भारत स्वीकार करेगा

अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी साफ कह दिया कि अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले अपने नागरिकों को भारत स्वीकार करेगा। पीएम मोदी ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि यह केवल भारत का मुद्दा नहीं है। यह एक वैश्विक समस्या है जो लोग अवैध तरीके से दूसरे देशों में रह रहे हैं उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जहां तक भारत और अमेरिका का सवाल है अगर किसी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता की पुष्टि हो जाती है और वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है तो भारत उसे वापस लेने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में किया पेश, 60 साल पुराने टैक्स सिस्टम को बनाएगा पारदर्शी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button