
Weather Update : उत्तर भारत इस समय ठंड से जूझ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से हालात बुरे हो गए हैं। दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट और ट्रेनों के संचालन पर असर तो पड़ा ही शीतलहर से भी लोग परेशान है। उधर झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में तापमान -1 डिग्री तक चला गया।
पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में बारिश।दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।
कई स्थानों पर बारिश
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में शनिवार को सुबह से लेकर रात तक कई स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के चलते सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। स्थिति ऐसी हो गई कि दिल्ली में लगभग 200 उड़ानों और 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
हल्की बारिश हो सकती है
दिल्ली एनसीआर ही नहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश व राजस्थान तक शीतलहर ने ठंड बढ़ गई है। झारखंड के रांची में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रांची से 60 किलोमीटर दूर स्थित मैक्लुस्कीगंज का तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है। अभी 14 जनवरी के बाद से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फबारी हो सकती है, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
रविवार का न्यूनतम तापमान
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे चल रहा है। पटना में आज रविवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, लखनऊ में 11 डिग्री, भोपाल में 15 डिग्री, जयपुर में दस डिग्री, चंडीगढ़ में 11 डिग्री, अमृतसर में आठ डिग्री, दिल्ली में 11 डिग्री, रांची में 9 डिग्री और देहरादून में 11 डिग्री रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद ने कहा- “RSS तो हिंदू संगठन है ही नहीं”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप