बड़ी ख़बरराजनीति

Shivraj Singh Chouhan : ‘चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा, सभी विकास कार्य रुक जाते हैं…’, शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन, वन इलेक्शन का लिया पक्ष

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बयान आया है। उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी विकास कार्य रुक जाते हैं. फिर नई घोषणाएं करनी होंगी. जनकल्याण के काम पीछे छूट जाते हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कृषि मंत्री हूं, जब चुनाव आया तो मैं तीन महीने तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा. इससे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का समय बर्बाद होता है और सभी विकास कार्य रुक जाते हैं. फिर नई घोषणाएं करनी होंगी. जनकल्याण के काम पीछे छूट जाते हैं, इतना ही नहीं भारी भरकम खर्च होता है,

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी खर्च करता है, वह पैसा जनता का होता है और फिर राजनीतिक पार्टियां भी खर्च करती हैं. इतना समय बर्बाद हो जाता है। अब दूसरे राज्यों में चुनाव होंगे तो हरियाणा के अधिकारी पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे. यहां आपका काम 2-3 महीने तक ठप रहेगा. अगर वे वहां जाकर चुनाव कराएंगे तो समय बर्बादी होगा. पैसे की बर्बादी है, यह हमारे विकास में बाधा डालता है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra : न्याय के अंतिम आसरे पर भी भ्रष्टाचार की आंच! सतारा कोर्ट का जज रिश्वत के मामले में गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button