बड़ी ख़बर

Kisan Andolan : दिल्ली कूच, महामाया फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम, आगे निकले किसान

Kisan Andolan : संयुक्त किसान मोर्चा के हजारों किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में किसान संसद भवन तक विरोध प्रदर्शन निकालना चाहते हैं। किसान पांच प्रमुख मांगों को लेकर मार्च कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इस समय भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि किसानों की मांगों पर बात करें तो कर्ज माफी, MSP की गारंटी, पेंशन जैसे मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज SKM किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य किसान संगठन 6 दिसंबर से जुड़ेंगे। किसान के रूट की बात करें तो महामाया फ्लाईओवर (नोएडा में) से मार्च शुरू हुआ।

संयुक्त SP शिवहरि मीना ने कहा, “किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के लिए किसानों के साथ हम निरंतर वार्ता में हैं। कल भी 3 घंटे हमने वार्ता की है। साथ ही हमने त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया है। जिसके तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी विभिन्न रास्तों पर चैकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है। 1000 के करीब PAC के जवान तैनात हैं।

यह भी पढ़ें : बंगाल सरकार ने झारखंड में रोका आलू निर्यात, आमने-सामने हेमंत सोरेन और ममता बनर्जी की सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button