Uttar Pradesh

UP NEWS : ‘147 सिलेंडरों की लूट…’, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

UP NEWS : कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया है। अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि वाराणसी में भरे हुए 147 सिलेंडरों की गन प्वाइंट पर लूट की खबर चौंकानेवाली है। जनता आपस में भाजपा सरकार का मजाक उड़ाते हुए पूछ रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भरे हुए 147 सिलेंडरों की गन पाइंट पर लूट की खबर चौंकानेवाली है। जनता आपस में भाजपा सरकार का मजाक उड़ाते हुए पूछ रही है कि ये लुटेरे जाते-जाते कहीं ये कहकर तो नहीं गये हैं कि ‘होली-दिवाली’ का मुफ़्त सिलेंडर का वादा भाजपा सरकार ख़ुद पूरा करेगी या उसको भी इसी तरह ही…. भाजपा ने उप्र में क़ानून-व्यवस्था को लतीफ़ा बनाकर छोड़ दिया।

‘प्रदेश में झूठ और लूट चल रही है’

अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में 10 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में झूठ और लूट चल रही है। जनता भाजपा के खिलाफ है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। अमन चैन बिगाड़ने की मंशा रखने वालों का मकसद विकास नहीं हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दगों और झगड़ों की आग में झोंक रही है।

यह भी पढ़ें : Punjab : पछवाड़ा कोयला खदान से हुई 1000 करोड़ रुपये की बड़ी बचत : हरभजन सिंह ईटीओ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button