
Nalanda : एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल इंडिया हॉकी टीम को आज जिला प्रशासन नालंदा द्वारा ग्लास ब्रिज राजगीर का भ्रमण कराया गया। इंडिया महिला हॉकी टीम बिहार सरकार द्वारा निर्मित ग्लास ब्रिज पर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाकर काफी उत्साहित हुई। इंडिया हॉकी टीम ने बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की।

जानकारी के लिए बता दें कि टीम सोमवार को बिहार पहुंची थी। एशियन महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने वाली है। आपको यह भी बता दें कि नालंदा में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। हॉकी टीम राजगीर के अंतराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में ठहरी हुई है। इससे पहले टीम ने ग्लास ब्रिज राजगीर का भ्रमण किया और खूब तस्वीरें खिंचवाईं

आपको बता दें कि राजगीर में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। अब एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेला जाएगा। 11 नवंबर से चैंपियनशिप शुरू होगी। ऐसे में हमारे खिलाड़ी नालंदा विश्वविद्यालय में ठहरे हुए हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप